म.प्र.विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भ्रमण कार्यक्रम

रतलाम 27 दिसंबर । म.प्र.विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर 28 दिसंबर को रतलाम एवं जावरा भ्रमण पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार प्रातः 9:35 बजे राजकीय विमान से भोपाल से रतलाम के लिए प्रस्थान करेंगे, दोपहर 12:30 बजे हेलीपेड बाराखेड़ा, तहसील जावरा आऐंगे, दोपहर 12:40 जावरा में स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय जी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अन्य स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। शाम 5 बजे हेलीपेड रतलाम से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।