जीतो लेडीज विंग द्वारा बिबडोद में माय बैग माय स्टाइल योजना के तहत नागरिकों को कपड़े से निर्मित थेलिया वितरित की गई

रतलाम। नागरिक प्लास्टिक के प्रदूषण से परेशान है अतः प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से नागरिकों को अवगत करवाने तथा प्लास्टिक की जगह उसके विकल्प कपड़े व कागज का उपयोग करने के उद्देश्य से जीतो लेडीज विंग द्वारा बिबडोद में माय बैग माय स्टाइल योजना के तहत नागरिकों को कपड़े से निर्मित थेलिया वितरित की गई। क्लब सदस्यों ने इस अवसर पर कपड़े के ऊपर हाथों से पेंटिंग बनाकर नागरिकों को प्लास्टिक के उपयोग से बचने की सलाह दी। विंग चेयर पर्सन संध्या गांधी ने बताया कि नागरिकों ने कपड़े से बने थेलियां को उपयोग करने की शपथ भी ली इस दौरान विंग की ऊषा भंडारी, सुनीता मुणत, राखी मेहता, योगीशा बरमेचा, मोनू कोठारी ,रचना चोरडीया, ललिता पटवा, रितिका संघवी, रीता नलवाया, कीर्ति गांधी, अदिति गांधी, ललिता पाटौदी, सुरभि लुनिया ,पायल बरबेटा, अलका पोरवाल, शताक्षी गांधी आदि मौजूद थे ।
क्लब सदस्यों को कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप, मुकेश जैन, निर्मल लुनिया ने भी सराहा है, बिबडोद तीर्थ में विराजित संत भगवंत ने भी जीतो लेडिस विंग के प्रोजेक्ट को समझा व सराहा है व कहां की प्लास्टिक का उपगोग नागरिकों को बंद करना चाहिए।