
रतलाम । महाकौशल कंप्यूटर डीलर्स एसोसियेशन द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस साल भी क्रिकेट टूर्नामेंट (MCDA CHAMPIONSHIP CUP) का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन दिनॉक 14/12/2025 एवम 21/12/2025 को महाकौशल कॉलेज ग्राउंड, सिविल लाइंस में किया गया। संस्था के अध्यक्ष बी एल पटेल एव सचिव राज कुमार पटेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में संस्था के सदस्यो ने टीम मेंटर बनकर, संस्था के सदस्यो, कम्पनियो के सेल्स प्रतिनिधियो एवम संस्था सदस्यो के कर्मचारियो को सम्मिलित करके अपनी अपनी टीमो को बनाया । इस तरह कुल 5 टीमो एमसीडीए लायंस, एमसीडीए टाइगर्स, एमसीडीए डायमंड, एमसीडीए एमएलसी टाइगर्स, एमसीडीए चक्रव्यूह का गठन किया गया।
लीग मैचेस का अयोजन दिनाँक 14/12/2025 को हुआ, इन रोमंचक मुकाबलो में एमसीडीए लायंस, एमसीडीए डायमंड, एमसीडीए एमएलसी टाइगर्स, एमसीडीए चक्रव्यूह टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई । रविवार, दिनॉक 21/12/2025 को एमसीडीए लायंस व एमसीडीए डायमंड तथा एमसीडीए एमएलसी टाइगर्स व एमसीडीए चक्रव्यूह के मध्य खेले गये रोमांचकारी सेमीफाइनल मुकाबलो में एमसीडीए लायंस एवम एमसीडीए चक्रव्यूह विजयी रहे और इस तरह दोनो टीमो ने फाइनल में जगह बनाई ।
दोपहर बाद एमसीडीए लायंस एवम एमसीडीए चक्रव्यूह के बीच फाइनल मैच का आयोजन हुआ, जिसमे एमसीडीए लायंस ने टॉस जीतकर एमसीडीए चक्रव्यूह को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित किया । एमसीडीए चक्रव्यूह ने निर्धारित 10 ओवरो में 9 विकेट खोकर 74 रन बनाकर एमसीडीए लायंस को 75 रनो का लक्ष्य दिया, जिसे एमसीडीए लायंस ने नवे ओवर में ही मात्र दो विकेट खोकर प्राप्त कर लिया और विजयश्री प्राप्त कर एमसीडीए चैम्पियन कप 2025 पर कब्जा किया । तत्पश्चात पुरुस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया । शब्बीर हारून मैन औफ द सीरीज रहे । हमारे प्रायोजकों का सहयोग इस आयोजन की सफलता का प्रमुख आधार रहा । इस आयोजन के मुख्य आयोजक लैपकेयर, सह प्रायोजक व्यूसोनिक, लेनेवो एवम क्विकहील रहे ।