डॉक्टर लाहोटी द्वारा मानव सेवा समिति रक्त कोष का निरीक्षण

रतलाम। इंदौर के प्रसिद्ध हेमेटोलॉजिस्ट डॉ अक्षय लाहोटी कॉलेज रोड स्थित मानव सेवा समिति रक्त कोष पहुंचे जहां पर मानव सेवा समिति पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी, डॉक्टर इंदरमल मेहता एवं स्टाफ सदस्यों द्वारा उनका स्वागत किया । पूर्व ब्लड बैंक प्रभारी गोविंद काकानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रक्त संबंधित बीमारियों के लिए रेलवे अस्पताल में आयोजित शिविर मैं आने की जानकारी मिलने पर उनसे मोबाइल फोन पर ही मानव सेवा समिति रक्त कोष पर आने का आग्रह किया कि आप जब कार्यक्रम में पधारे तो मानव सेवा समिति रक्त कोष जिससे कि पूरे रेलवे विभाग को रक्त की आपूर्ति की जाती अवलोकन करें एवं मार्गदर्शन देवे| उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया ।
रक्त कोष निरीक्षण के दौरान कार्य प्रणाली की संपूर्ण की जानकारी डॉ इंदरमल मेहता द्वारा प्रदान की गई| निरीक्षण के दौरान डॉक्टर लाहोटी द्वारा सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी लेते गए| किस प्रकार रोगी के परिजन को रक्त की आवश्यकता होने पर दिया जाता, कौन-कौन सी जांच की जाती , रक्त के अलग-अलग अव्यय की उम्र कितनी होती है, उसे कितने डिग्री टेंपरेचर पर सुरक्षित रखा जा रहा जैसे अनेक जानकारी लेकर उनसे नई टेक्नोलॉजी और समस्याओं के लिए पूछने पर उन्होंने उसका समाधान दिया ।
मानव सेवा समिति सदस्य गोविंद काकानी ने समिति के स्थापना से लेकर अब तक की जानकारी अवगत कराते हुए बताया कि ब्लड बैंक स्थापना से अब तक रेलवे अस्पताल में भर्ती मरीजों को मानव सेवा समिति द्वारा ही रक्त की आपूर्ति की जाती है| रेलवे द्वारा भी मानव सेवा समिति के सहयोग से अनेक थैलेसीमिया और सीकल सेल बच्चों को वर्षों से निशुल्क रक्त दिया जा रहा है। अब जब भी उन्हें रक्त संबंधित बीमारियों के लिए जानकारी चाहिए होगी आप उनकी मदद जरूर करें । जिसे उन्होंने स्वीकार करते हुए भरपूर मदद का आश्वासन दिया । उन्होंने कहा कि मानव सेवा समिति में स्वच्छता, अनुशासन एवं सेवा भाव से करने वाले सदस्यों की टीम देखकर बहुत अच्छा लगा । उन्होंने रक्त कोष को प्रदेश की अग्रणीय रक्त कोषों की सूची में स्थान की बात कही| इस अवसर पर उनके साथ इंदौर से पधारे डॉक्टर मुकेश मकवाना ,राहुल भाई, तवांगध्वज सिंह आदि सदस्य ने भी अवलोकन में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *