जैन सोशल ग्रुप स्वागत ने सेवा संकल्प के साथ मनाया 25 वा स्थापना दिवस

इंदौर। जैन सोश्यल ग्रुप स्वागत की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भंडारी रिसोर्ट मे सदस्यों ने हर्षोल्लास से मिलन समारोह मनाया । समारोह में सभी सदस्य दिल से मिले और नाच गाने के साथ दिल खोलकर अपने- अपने अनुभव साझा किये।
यह जानकारी देते हुए ग्रुप के प्रचार सचिव योगेंद्र सांड ने बताया कि मिलन समारोह में फनी गेम्स भी खेले गए। सभी सदस्यों को सकोरे का वितरण कर संकल्प लिया कि वे भीषण गर्मी में मूक पशु-पक्षियों की निस्वार्थ भाव से सेवा करेगे। उन्हें दाना खिलायेगे और पानी पिलायेगे। कार्यक्रम में ग्रुप के अध्यक्ष श्रीपाल सकलेचा व सचिव विजय जैन के नेतृत्व में सदस्यों को सकोरे का वितरण किया । इस अवसर पर ग्रुप के ललित वोरा,मोहनलाल जैन, सुशील गोखरू,सुरेश छाजेड, विमल बापना दिनेश धींग विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Play sound