रतलाम, 18 मई। यात्रियों की सुविधा एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए तथा सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेल प्रशासन द्वारा रतलाम मंडल से होकर उधना – हसनपुर रोड एवं उधना- मधुबनी के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है:-
ट्रेन संख्या 09031/09032 उधना – हसनपुर रोड- उधना अनारक्षित स्पेशल :-
ट्रेन संख्या 09031 उधना हसनपुर रोड स्पेशल 24 एवं 31 मई 2026 और 07,14 जून 2026 रविवार को उधना से 11:25 बजे चलेगी तथा मंगलवार को 02:30 बजे हसनपुर रोड पहुँचेगी। इस ट्रेन का दाहोद (15:49/15:51रविवार), रतलाम जंक्शन (17:21/17:31) एवं नागदा (18:13/18:15) बजे आगमन/प्रस्थान होगा। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09032 हसनपुर रोड- उधना स्पेशल 19,26 मई 2026 और 02,09 और 16 जून मंगलवार को हसनपुर रोड से 05:30 बजे चलेगी तथा बुधवार को 21:40 बजे उधना पहुँचेगी। इस ट्रेन का नागदा (14:43/14:45), रतलाम (15:27/15:37 बुधवार) एवं दाहोद (17.07/17.09 बुधवार) बजे आगमन प्रस्थान होगा।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, सायन, भरुच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
09151/09152 उधना- मधुबनी -उधना अनारक्षित स्पेशल :-
ट्रेन संख्या 09151 उधना मधुबनी स्पेशल 20,22,27,29 मई 2026 और 03,05,10,12 जून 2026 बुधवार को उधना से 08:35 बजे चलेगी तथा अगले दिन शुक्रवार 01:30 बजे मधुबनी पहुँचेगी। इस ट्रेन का दाहोद (12:59/13:01 बुधवार), रतलाम (14:31 / 14:41) एवं नागदा (15.23/15.25) बजे आगमन प्रस्थान होगा। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09152 मधुबनी उधना स्पेशल 22,24,29,31 मई 2026 और 05,07,12,14 जून 2026 शुक्रवार/रविवार को मधुबनी से 04:10 बजे चलेगी तथा अगले शनिवार/सोमवार को 21:50 बजे उधना रेलवे स्टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का नागदा (14:56/14:58), रतलाम(15:40/15:50) एवं दाहोद (17:20/17:22) बजे आगमन/प्रस्थान होगा।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, सायन, भरुच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी,बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर, दरभंगा एवं सकरी स्टेशनों पर ठहरेगी।
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।