20 मई को दवा विक्रेताओं की हड़ताल के दौरान चयनित मेडिकल संस्थान रहेंगे खुले

रतलाम 18 मई । एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि ऑल इंडिया केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर जिला औषधि विक्रेता संघ, रतलाम द्वारा 20 मई को एक दिवसीय हड़ताल आयोजित की जा रही है। हड़ताल के दौरान आम नागरिकों एवं मरीजों को दवाइयों की उपलब्धता में असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन एवं औषधि विभाग द्वारा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
जिला औषधि विक्रेता संघ रतलाम से चर्चा उपरांत शहर एवं जिले के विभिन्न नर्सिंग होम, अस्पताल, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र एवं रेडक्रॉस मेडिकल संस्थानों को खुले रखने पर सहमति प्राप्त हुई है, ताकि मरीजों को आवश्यक दवाइयां एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होती रहें।
20 मई को हड़ताल के दौरान रतलाम शहर में आशीर्वाद फार्मेसी, अंकुर नर्सिंग होम, मेहरा नर्सिंग होम, जी.डी. हॉस्पिटल, रतलाम हॉस्पिटल, गायत्री हॉस्पिटल, आरोग्य हॉस्पिटल, आयुष्मान हॉस्पिटल, रेडक्रॉस मेडिकल (जिला चिकित्सालय एवं बाल चिकित्सालय), प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र रतलाम, आलोट, बांगरोद, पिपलौदा, सैलाना, ताल एवं जावरा में भी दवाइयां उपलब्ध रहेंगी।