रतलाम, 19 मई। पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल के वडोदरा यार्ड में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण वडोदरा – कोटा एक्सप्रेस का संचालन प्रभावित रहेगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, तत्काल प्रभाव से 30 मई 2026 तक वडोदरा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19819 वडोदरा – कोटा एक्सप्रेस, छायापुरी रेलवे स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी तथा वडोदरा – छायापुरी स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। इसी प्रकार, तत्काल प्रभाव से 29 मई 2026 तक कोटा से चलने वाली गाड़ी संख्या 19820 कोटा – वडोदरा एक्सप्रेस, छायापुरी रेलवे स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी तथा छायापुरी – वडोदरा स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें साथ ही रेलवन ऐप पर भी जानकारी ले सकते हैं।