नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने पदभार ग्रहण उपरांत मां कालिका माता के दर्शन कर जिले की खुशहाली की कामना की

रतलाम 4 अगस्त । रतलाम जिले के नवागत कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने विधिवत पदभार ग्रहण करने के पश्चात शहर के प्रसिद्ध मां कालिका माता मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां कालिका की आरती कर जिले की सुख, शांति, समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास की कामना की।
मंदिर परिसर में पुजारियों द्वारा उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। पूजा-अर्चना के दौरान कलेक्टर श्री कटेसरिया ने जिलेवासियों के कल्याण एवं जनहितकारी कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन, ग्रामीण एवं शहरी एसडीएम, तहसीलदार सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *