युवा संगम रोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला 12 अगस्त को आईटीआई रतलाम में

अधिक से अधिक युवा पहुंचकर रोजगार का लाभ उठाएं

रतलाम 6 अगस्त । जिला रोजगार अधिकारी श्री अभिषेक कटारा ने बताया कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग व तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं रोजगार कार्यालय रतलाम द्वारा युवा संगम अन्तर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन 12 अगस्त 2026 को शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने रतलाम में किया गया है, जिसमे बेरोजगार युवाओ को निजी क्षेत्र की कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जायेंगे।
आवेदक की शैक्षणिक योग्यता 10वी उत्तीर्ण से स्नातक एवं आई.टी. आई उत्तीर्ण तथा आयु 18 से 35 वर्ष तक होना चाहिए ।
इच्छुक आवेदक युवा संगम मेले में 12 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से 3 बजे तक शासकीय आई.टी.आई, सैलाना रोड, सज्जन मिल के सामने रतलाम में अपने फोटो, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, 2 पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति, समग्र आईडी एवं बायोडाटा के साथ उपस्थित हो सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *