श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया

रतलाम । ग्राम मोरवानी में विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर श्रीमती गीता बाई भाभर को बादाम का पौधा भेंट कर सम्मान किया गया । इनका सम्मान ग्राम पंचायत में समस्त शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन कर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में बहुमूल्य योगदान रहा । इस ग्राम पंचायत में सभी वर्गों को लाभ दिलाया इसलिए उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मान किया तथा इनको जीवन की मंगल कामनाएं करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना कर विश्व आदिवासी दिवस की पूर्व संध्या पर इन्हें शुभकामनाएं प्रदान की गई। आदिवासी तपेश्वर की भर्ती दिन समाज जय आदिवासी युवा शक्ति आदिवासी छात्र संगठन महाराणा पूजा भील जनकल्याण संगठन वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्थान मध्य प्रदेश अजाक्स के संयुक्त तत्वाधान में बादाम का पौधा लगाया भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर श्रीमती गीताबाई भाभर सरपंच (ग्राम पंचायत मोरवानी) श्री नागजी भाभर ,सुनील सिंगाड़, घनश्याम भाभर, शंकर भाभर, भारती भाभर, युवराज भाभर, मनीषा सिंगार, समाजसेवी सुरतलाल डामर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *