पत्रकार शरद जोशी को समाज जनों ने दी श्रद्धांजलि

रतलाम । वरिष्ठ पत्रकार शरद जी जोशी के निधन पर आज आयोजित उठावना एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में समाज जनो, जनप्रतिनिधियों , राजनेताओं एवं मालवा के विभिन्न क्षेत्रों से आए पत्रकारों ने इन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । स्थानीय महालक्ष्मी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार साथियों के अलावा मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ से प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित संघ के शासन संगठन समिति के संयोजक राजेंद्र पुरोहित , प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर एवं उज्जैन महासचिव घनश्याम शर्मा ने पुष्पांजलि अर्पित कर प्रदेश अध्यक्ष शलभजी भदौरिया की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की । मंदसौर से वरिष्ठ पत्रकार अशोक झलौया , प्रीतिपाल सिंह राणा, प्रकाश बंसल, प्रदेश संयुक्त सचिव भेरूलाल टांक, रतलाम संभाग अध्यक्ष राजेश जैन, संभाग उपाध्यक्ष गोविंद उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार रमेश टांक, रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी, उपाध्यक्ष सौरभ कोठारी, सुजीत उपाध्याय, दिनेश दवे, जलज शर्मा, यशवंत राठौर हेमंत भट्ट, विनोद संघवी, किशोर कुमावत, सिकंदर पटेल ने स्व. जोशी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम में नगर निगम महापौर प्रहलाद पटेल, पूर्व महापौर पारस सकलेचा , शहर कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल वर्मा, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष झमक भरगट,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कन्हैयालाल मौर्य, रतलाम विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गोविंद काकानी, हार्दिक मेहता, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रीतेश गादिया, अभिभाषक संघ के सुनील पारिख सहित कई सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *