ओंकरेश्ववर रोड रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का सफलतापूर्वक कमीशनिंग

स्टेशन को यात्री परिचालन के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति

रतलाम, 13 अगस्त। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल में इंदौर–खंडवा गेज कन्वर्जन परियोजना के अंतर्गत ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन पर सिग्नलिंग संबंधी महत्वपूर्ण कार्य आज पूरा कर लिया गया। 13 अगस्त 2026 को सिग्नलिंग विभाग द्वारा स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम का कार्य पूरा कर उसका सफलतापूर्वक कमीशनिंग किया गया।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन परिचालन में संरक्षा की दृष्टि से सिगनलिंग सिस्ट्म काफी महत्विपूर्ण कड़ी है जिसे आज 13 अगस्तर 2026 को कमिशन किया जा चुका है। ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर रेलवे ट्रैक से संबंधित महत्वपूर्ण सीआरएस निरीक्षण पूर्व में ही पूरा किया जा चुका है। अब सिग्नलिंग कार्य के पूर्ण होने से इस स्टेशन को यात्री परिचालन के लिए तैयार करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण चरण पूरा हुआ है।
ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन के स्टेशन भवन का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म तथा यात्रियों से संबंधित आवश्यक सुविधाओं के कार्य भी पूरे किए जा चुके हैं। निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद इस खंड को यात्री ट्रेन परिचालन के लिए खोलने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस असवर पर 13 अगस्त 2026 को अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री कुंजीलाल मीणा ने निर्माण, सिग्नलिंग, विद्युतीकरण, पावर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ ओंकारेश्वर रोड स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा शेष कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इंदौर–खंडवा गेज कन्वर्जन परियोजना के अंतर्गत ओंकारेश्वर रोड स्टेशन पर सिग्नलिंग, विद्युतीकरण, स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की प्रगति से इस महत्वपूर्ण रेल परियोजना को यात्री परिचालन के लिए तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।
रतलाम मंडल द्वारा परियोजना से जुड़े शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों एवं प्रक्रियाओं को शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है ताकि ओंकारेश्वहर एवं आस-पास के क्षेत्र के लोगों को ट्रेन की सुविधा का लाभ मिल सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *