स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक रतलाम श्री अश्वनी कुमार करेंगे ध्‍वजारोहण

रतलाम, 14 अगस्‍त। 80वें स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्‍त, 2026 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय रतलाम प्रांगण में मंडल रेल प्रबंधक श्री अश्वनी कुमार ध्‍वजारोहण करेंगे तथा मंडल की उपलब्धियों एवं महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे के स्‍वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन करेंगे।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 09.37 बजे मंडल रेल प्रबंधक का कार्यक्रम स्‍थल पर आगमन होगा तथा वरिष्‍ठ मंडल सुरक्षा आयुक्‍त की अगुआई में ध्‍वजारोहण स्‍थल पर पहुँचकर ध्‍वजारोहण करेंगे तथा राष्‍ट्रगान होगा। इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक रेलवे सुरक्षा बल परेड का निरीक्षण करेंगे तथा निरीक्षण के बाद रतलाम मंडल की उपलब्धियों एवं महाप्रबंधक पश्चिम रेलवे के स्‍वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन करेंगे।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा उत्‍कृष्‍ट कार्य करने के लिए 46 कर्मचारियों को पुरस्‍कृत करेंगे साथ ही एक भारत श्रेष्‍ठ भारत क्‍विज प्रतियोगिता में विजेता रेल कर्मियों को भी पुरस्‍कृत करेंगे। स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर रतलाम मंडल के सभी स्‍टेशनों एवं कार्यशालाओं, मरम्‍मत इकाइयों, स्‍वास्‍थ्‍य इकाइयों में भी पूरे सम्‍मान के साथ ध्‍वजारोहण किया जाएगा।