
जावरा (अभय सुराणा)। नवदुर्गा सखी मंडल द्वारा सावन की तीज का पर्व द ग्रेंड पदमा रिसोर्ट में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मंडल की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न मनोरंजक गेम एवं प्रतियोगिताओं में भाग लिया। गेम्स के दौरान विजेता बहनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मंडल अध्यक्षा हंसा राठौर ने सभी बहनों को तीज पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि तीज जैसे पारंपरिक पर्व महिलाओं को आपस में जोड़ने के साथ हमारी संस्कृति एवं परंपराओं को सहेजने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर पूर्वाध्यक्ष माधुरी पांचाल, ज्योति अग्रवाल, उपाध्यक्ष कविता सेठिया, कोषाध्यक्ष श्वेता शर्मा, सह सचिव सरोज पण्डियार, अनिता पण्डियार, मंजू सक्तावत, वर्षा अरोड़ा, माया मौर्य, मोनिका सोलंकी, ममता शर्मा, चिंकी गुर, वर्षा जैन, मीना गोधा, माधुरी सोनी, संगीता सोनी, सुनीता सोनी एवं सविता पोरवाल सहित मंडल की सदस्याएं उपस्थित रहीं।
उक्त जानकारी मंडल की सचिव निशा कुमावत ने दी।