

बड़ावदा( शिरीष सकलेचा )। वाल्मीकि समाज के आराध्य देव जहावीर गोगा जी का जन्मोत्सव समाजजनों द्बारा धूमधाम से मनाया जा रहा हैं। रविवार को नगर में समाजजनों द्बारा छड़ी का ऐतिहासिक चल समारोह निकाला गया। नगर के प्रमुख मार्गो से यह चल समारोह निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। आधा दर्जन छड़ी निकाली गई। जो आकर्षण का केंद्र रही।बैंड की धुन पर सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। चल समारोह में भगवान की झांकी भी निकाली गई। लोगों ने गोगादेव जी व छड़ी की पूजा की । झंडा चौक में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र कुमावत , उपाध्यक्ष रशीद पठान,सीएमओ अनिल सक्सेना,पार्षद अनिल अवस्थी, प्रकाश मालवीय, अन्ना गुर्जर , पूनमचंद परमार आदि पार्षदों , कर्मचारियों ने समाज प्रमुख का स्वागत , सम्मान किया। हिन्दू वादी सुधाकर राव जी, हिन्दू जागरण मंच के नेपाल सिंह डोडिया,आदि भी मौजूद रहे। जिनका सम्मान समाजजनों ने किया। समाजजनों का सहभोज, प्रसादी भी हुई।