

रतलाम। शिवगढ़ वन परिक्षेत्र में हार्टफुलनेस संस्था द्वारा सघन वन क्षेत्र विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अंतर्गत परस्पर संस्था, रतलाम द्वारा पर्यावरण संरक्षण की पहल करते हुए 35 त्रिवेणी के पौधों (नीम, पीपल एवं बरगद) के कुल 105 पौधों का पौधारोपण किया गया।
रतलाम जिले में त्रिवेणी अभियान के प्रभारी श्री अशोक जी पाटीदार के मार्गदर्शन में पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर मुंबई से पधारे प्रसिद्ध पटकथा लेखक श्री संजय जोशी एवं पीएच.डी. श्रीमती नीता जोशी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में परस्पर संस्था के अध्यक्ष श्री महेश जी अग्रवाल ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की सुंदरता ही नहीं बढ़ाते, बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु, जल संरक्षण एवं जैव विविधता का आधार हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर परस्पर संस्था के निलेश शुक्ला मिलन राखेचा मनीष बोहरा रमेश पोरवाल नितेश खिमेसरा प्रीतम भरगट चंदन राठौड़ अमित डांगी मणिलाल सकलेचा आशीष मित्तल विनोद पांचाल अभिसार हाड़ा ओपी पोरवाल श्रेयांश जैन राजेंद्र कसेरा दशरथ पोरवाल निलेश पावेचा भूपेंद्र पावेचा मेहुल बम अंतिम गांधी हेमंत राठौड़ पंकज चौहान विशाल चौहान सतीश राठौर संदीप राठौर महेंद्र चोपड़ा मेघ लूनिया एवं अनेक सदस्य उपस्थित रहे और पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की।
कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण करना रहा।