लायन्स क्लब जावरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 में शामिल, सेवा का तीर्थ है : वाइस प्रेसिडेंट रोबर्ट रेथबी

स्विट्जरलैंड से पधारे लायन्स इंटरनेशनल के तृतीय वाइस प्रेसिडेंट ने किया लायन्स नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण

​जावरा (नि.प्र.)। लायन्स क्लब जावरा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टॉप-10 क्लबों में शामिल है और यह लायन्स इंटरनेशनल में सेवा के तीर्थ के रूप में पहचाना जाता है। यहाँ की आधुनिक व्यवस्थाओं, अत्याधुनिक मशीनों और मरीजों की संतुष्टि को देखकर अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई। लायन्स क्लब जावरा के पदाधिकारियों द्वारा सेवा और समर्पण के साथ किया जा रहा कार्य अत्यंत अनुकरणीय है।
​यह विचार लायन्स इंटरनेशनल के तृतीय वाइस प्रेसिडेंट ला. सी. रोबर्ट रेथबी (स्विट्जरलैंड) ने व्यक्त किए। वे अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान लायन्स क्लब जावरा द्वारा संचालित लायन्स नेत्र चिकित्सालय का निरीक्षण करने के उपरांत आयोजित पारिवारिक सभा को संबोधित कर रहे थे।

​अतिथियों ने किया निरीक्षण व पूजन
सचिव ला. संदीप रांका एवं कार्यक्रम संयोजक ला.डॉ. शैलेंद्र पाण्डेय ने बताया कि कार्यक्रम में इंटरनेशनल डायरेक्टर एंड्रोसी ला. कुलभूषण मित्तल, मल्टीपल चेयरपर्सन ला. प्रवीण वशिष्ठ, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. जयप्रकाश त्रिपाठी, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. डॉ. राजेन्द्र सोडानी, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला. राजेन्द्र गर्ग एवं ला. योगेन्द्र रूणवाल व जी 2 के गवर्नर ला. महेश मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने सर्वप्रथम चिकित्सालय परिसर स्थित श्री गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात् नेत्र चिकित्सालय का बारीकी से निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से संवाद किया।
​पारिवारिक सभा व स्वागत समारोह
पारिवारिक सभा का शुभारंभ दोनों देशों के राष्ट्रगान, ला. अनिल धारीवाल द्वारा ध्वज वंदना, दीप प्रज्वलन और लायन्स के संस्थापक मेल्विन जोन्स के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। अध्यक्ष ला. सुधीर जैन ने स्वागत भाषण देते हुए क्लब की गतिविधियों की जानकारी दी। ​इंटरनेशनल डायरेक्टर कुलभूषण मित्तल ने बताया कि 55 वर्ष पुराने इस क्लब और 30 वर्षों से संचालित नेत्र चिकित्सालय को पूर्व में एलसीआईएफ और ‘साइट फर्स्ट’ से ग्रांट प्राप्त हो चुकी है और यह निरंतर जनसहयोग से सेवा कार्य कर रहा है। सभा को जयप्रकाश त्रिपाठी और डॉ. राजेन्द्र सोडानी ने भी संबोधित किया। इस दौरान नेत्र चिकित्सालय के विस्तार हेतु एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट सौंपकर अंतरराष्ट्रीय अनुदान की मांग रखी गई।
​सम्मान एवं उपस्थिति
सभा में मुख्य अतिथि रोबर्ट रेथबी एवं वरिष्ठ अधिकारियों का स्वागत अध्यक्ष ला. सुधीर जैन, सचिव ला. संदीप रांका, कोषाध्यक्ष ला. विपिन चौरडिया, संयोजक डॉ. शैलेंद्र पाण्डेय और स्वागत समिति चेयरमैन ला. यश जैन सहित पूर्व अध्यक्षों व सदस्यों ने किया। साथ ही लायन्स क्लब जावरा के प्रत्येक साथी ने लायन्स इंटरनेशनल के तृतीय वाइस प्रसिडेंड ला. सी रोबर्ट रेथबी को पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट सेवाओं के लिए क्लब अध्यक्ष सुधीर जैन व नेत्र चिकित्सालय चेयरमेन प्रदीप शर्मा को सम्मानित किया गया। ​इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. एच.एस. राठौड़, कमल जैन,रमेश मेहता, हरिनारायण अरोड़ा, विजय पामेचा,राकेश एम. कोचट्टा, अनिल धारीवाल,धरमचंद चपड़ोद,अनिल काला, सजी वर्गीस,अशोक सेठिया, रजनीकांत शाह,सुजानमल कोचट्टा, अरुण संघवी, पवन मोदी, गोपाल सेठिया, ए.एन. पालीवाल, डॉ.सुरेश मेहता, द्वितीय उपाध्यक्ष पंकज कांठेड, अशोक चोपड़ा, संदीप दसेड़ा, संजय गोधा, अजय चौरसिया, राकेश पी.कोचट्टा, विजय राठौड़, मनीष कोचर, प्रिंस पामेचा, अर्पित चतर, रजत सोनी, शरद डुंगरवाल,अर्पित सेठिया के साथ ही पेटलावद, रतलाम, आलोट व देवास के लायन साथी एवं अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन ला. प्रदीप शर्मा ने किया एवं आभार कार्यक्रम संयोजक डॉ. शैलेंद्र पाण्डेय ने माना।
जानकारी सचिव संदीप रांका ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *