स्वामी विवेकानंद शा वाणिज्य महाविद्यालय में ‘खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कलेक्टर श्री कटेसरिया ने युवाओं को खेलों से जुड़ने, फिटनेस अपनाने के लिए किया प्रेरित

रतलाम 27 अगस्‍त । मेरा युवा भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम में ‘खेलो इंडिया संवाद–खेल की बात, पीएम के साथ’ कार्यक्रम की Two-Way Category के अंतर्गत आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया, युवा आइकन निशित श्रीमाल एवं सोशल मीडिया प्रतिनिधि रौनक राठौर उपस्थित रहे। युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन युवा संवाद में सहभागिता की तथा खेल, फिटनेस एवं युवा सहभागिता से जुड़े विषयों पर उनके विचार सुने।
इसके पश्चात कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया ने युवाओं को खेलों से जुड़ने, फिटनेस अपनाने एवं नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय खिलाड़ियों का सम्मान कर उनसे संवाद किया गया तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेल सुविधाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश माहेश्वरी ने युवाओं को ‘विकसित भारत–नशा मुक्त भारत’ की शपथ दिलाई। युवाओं को MY Bharat वेबसाइट mybharat.gov.in पर पंजीयन के लिए प्रेरित किया गया तथा VBYLD Quiz की जानकारी दी गई।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *