

रतलाम । संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष और रतलाम आर्ट ऑफ लिविंग के 26 वर्ष में प्रवेश करने पर श्रावण मास पवित्र रूद्र पूजा शिव धारा भजन संध्या का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर रतलाम के नवीन सभागृह में सम्पन्न हुआ ।
संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के चंद्रेश भाग्यवानी ने बताया कि पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रतलाम आर्ट ऑफ लिविंग परिवार द्वारा रूद्र पूजा अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सुनील जैन एव शिव धारा भजन संध्या अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सिंगर विक्रम जी हाजरा द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
रूद्रपूजा एवं भजन संध्या में रतलाम विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विभाग प्रचारक कृष्णकांत जी पांडे, डॉ हितेश पाठक, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, मदन सोनी, पार्षद प्रतिनिधि हार्दिक मेहता सहित आयोजन समिति के चंद्रेश भाग्यवानी, मुरली फूलवानी, हरेंद्र वाघेला,दिनेश जोशी, ओपी पोरवाल, राजेश सोनी, निहाल सिंह राणावत, सौरभ नैमानी, अंजना नैमानी, प्रवीण रामावत, रविंद्र जागेटिया, ओपी चौधरी, रविंद्र गहलोत सहित समस्त प्रशिक्षक एवं कार्यकर्ता गण तथा बड़ी संख्या में इंदौर, मंदसौर, जावरा, पेटलावद,बडनगर, रतलाम जिले एवं ग्रामीण आदि क्षैत्रों के नागरिक उपस्थित थे । परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के आशीर्वाद से रतलाम शहर में निर्माणाधीन ध्यान केंद्र को जल्द से जल्द पूर्ण करने का संकल्प सभी उपस्थित साधकगणों ने लिया।