लायंस क्लब समर्पण द्वारा करमदी प्राथमिक विद्यालय में वाटर कूलर लगवाया गया

रतलाम । लायंस क्लब समर्पण द्वारा करमदी प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में विद्यालय में लायन  प्रेमलता  पिरोदिया द्वारा एक वाटर कूलर लगवाया गया। इसका उद्घाटन उन्हीं के कर कमलों द्वारा किया गया । ताकि बच्चों को वर्ष भर ठंडा पानी मिल सके । इस अवसर पर सभी बच्चों को नाश्ता लायंस क्लब समर्पण अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह तथा सचिव कुसुम चाहर की ओर से कराया गया। इस अवसर पर बच्चों को लायन रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ यासमीन शैरानी , झोन चेयरपर्सन अनिता झालीवाल, तथा पीएमजेएफ लायन डॉक्टर सुलोचना शर्मा और एमजेएफ लायन वीणा छाजेड़, अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह,लायन प्रेमलता पिरोदिया द्वारा पानी, बिजली तथा वृक्षारोपण के बारे में जागरूक करते हुए उनके संरक्षण की बच्चों से अपील की गई।  इस कार्यक्रम का संचालन स्कूल की प्रधानाचार्य रक्षा के कुमार द्वारा किया गया तथा आभार अजीत चौहान द्वारा किया गया। इस अवसर पर  कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौर,लायन भारतीय उपाध्याय , लायन विनीता नागोरिया उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *