रतलाम। दि 30-8-26 रविवार को गोरेचा परिवार द्वारा ईश्वर नगर वार्ड पार्षद श्रीमती अनीता कटारे के मार्गदर्शन में पारुल आयुर्वेद हॉस्पिटल बड़ोदा के विशेषज्ञ डॉक्टरों का निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया है। इस शिविर में बी. पी., शुगर. लीवर के रोग, ह्रदय रोग, पेरेलीसिस (लकवा ),घुटनों के दर्द, कमर दर्द, सिरदर्द,पेट के रोग,मस्सा, बवासीर, प्रॉस्टेड , हर्निया थायराइड, स्त्रियों के रोग, बच्चों के रोग,नाक- कान-गला के रोग, नेत्र रोग, मानसिक आदि सभी रोगों उपचार कर आयुर्वेदिक दवाइयां निःशुल्क दी जायगी । समता युवा संघ रतलाम द्वारा पारुल आयुर्वेद हॉस्पिटल के डाक्टर से,साहू बावड़ी, हनुमानजी मंदिर वाली गली माणक चौक में प्रातः 9से 1बजे व सायं 4.30 से 7.30 तक ओ. पी डी. का संचालन किया जा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा सेवा का लाभ लेवे । गंभीर मरीजों को आयुर्वेदिक पंचकर्म, ऑपरेशन आदि के लिए बस द्वारा बड़ोदा ले जाने व लाने के लिए निःशुल्क बस की व्यवस्था भी रहेगी उपचार, रहना, खाना आदि भी निःशुल्क है । अतः सेवा का लाभ लेवे।