
रतलाम। ज्योतिषाचार्य उपाध्याय श्री कस्तूरचंद जी म.सा. की पुण्य स्मृति में श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल एवं गर्वित गोखरू फाउंडेशन द्वारा 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले विशाल रक्तदान शिविर के पूर्व एक अनुकरणीय कार्य किया गया।
विशेष कारणों से शिविर के दिन बाहर रहने वाले मंडल के सदस्य पिता-पुत्र (प्रत्युष चौधरी – सम्यक चौधरी) ने एक दिन पूर्व ही अपना रक्तदान कर गुरुदेव के प्रति श्रद्धा, टीम के प्रति समर्पण और मानवता के प्रति अपने दायित्व का परिचय दिया। रक्तदान महादान के संकल्प के साथ किए गए इस कार्य की मंडल के सभी सदस्यों ने सराहना की और इसे युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।