जिला स्तरीय जनगणना प्रशिक्षण श्रृंखला के द्वितीय राउंड के द्वितीय दिवस में नगरीय निकायों के अधिकारियों ने लिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में डेटा गुणवत्ता, PE मोबाइल ऐप, स्व-गणना पोर्टल, लॉजिस्टिक्स प्रबंधन एवं अन्य विषयों पर जानकारी प्रदान की गई

रतलाम 15 अक्टूबर 2026/ जनगणना कार्य को सुचारू एवं त्रुटिरहित रूप से संपादित करने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस में नगर निगम आयुक्त, नगर निगम के अधिकारी, जोनल प्रभारी एवं जिले की समस्त नगर परिषदों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) जनगणना लिपिक और तकनीकी सहायक प्रतिभागी के रूप में उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण में जनगणना की अवधारणाओं एवं परिभाषाओं, डेटा गुणवत्ता, PE मोबाइल ऐप के सेटअप एवं संचालन, स्व-गणना पोर्टल, प्रशासनिक अधिकारियों के दायित्व, प्रचार-प्रसार गतिविधियों तथा लॉजिस्टिक्स प्रबंधन संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही मोबाइल ऐप का डेमो एवं व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।
प्रशिक्षण कार्यशाला का निरीक्षण अपर कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री बृजेंद्र रावत तथा जिला योजना अधिकारी एवं अति. जिला जनगणना अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार द्वारा किया गया।
प्रशिक्षण का उद्देश्य नगरीय निकायों के अधिकारियों को जनगणना संबंधी कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासनिक जानकारी से दक्ष बनाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *