

अहमदाबाद । नगर की संस्था सिवाना सेवा समिति द्वारा राजस्थान सिवाना स्थित श्री जीवदया गौ सेवा संघ गौशाला में पशुओं की तत्कालिक सारवार व चिकित्सा सुविधाओं हेतु पशु एंबुलेंस करुणा रथ भेंट स्वरूप प्रदान की गई जिसका लोकार्पण समारोह रविवार दिनांक 18 अक्टूम्बर 2026 को शाहीबाग स्थित राज भवन में किया गया ।
संस्था के उपाध्यक्ष मुकेश आर. चौपड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ नमस्कार महामंत्र से हुआ। कार्यक्रम दरम्यान मुख्य अतिथि के रूप में जीवदया प्रेमी सीए जसराजजी श्रीश्रीमाल (हैदराबाद–सिवाना), विशेष अतिथि सिवाना ओसवाल संघ से गौतमजी चौधरी, वंशराजजी संघवी, अध्यक्ष दिलीप बागरेचा , निवर्तमान अध्यक्ष अमित बालड, सचिव कीर्ति बागरेचा , कार्यक्रम संयोजक प्रकाश लुंकड मंचासीन हुए व सभी का समिति द्वारा अभिनंदन किया गया व बारी बारी सभी ने संबोधित किया व सभी ने गौसेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला । उल्लेखनीय है कि सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद द्वारा वर्ष 2023 में कल्याणक तीर्थोत्सव अहमदाबाद–सम्मेतशिखरजी यात्रा का आयोजन किया गया था व उस शेष राशि के सहयोग से मातृभूमि सिवाना के लिए दो सराहनीय कार्यों में सहयोग करके सेवा और जीवदया की प्रेरणादायी मिसाल प्रस्तुत की है। समिति द्वारा सिवाना में नवनिर्मित ओसवाल न्याती भवन सिवाना में चाय पर चर्चा हॉल का लाभ लिया गया वही सिवाना गौशाला को पशु एंबुलेंस करुणा रथ भेंट की गई। रविवार को राजभवन, शाहीबाग अहमदाबाद में समाज के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में करुणा रथ का लोकार्पण हुआ। उपस्थिति लोगो ने सिवाना सेवा समिति अहमदाबाद व इस पुनीत कार्य में सहभागी सभी महानुभावों की सराहना करते हुए बधाइयां दी व सामाजिक व जीवदया के कार्य में अग्रणी रहकर समाज व अन्य विभिन्न संस्थाओं के लिए प्रेरणा का स्तोत्र बताया ।
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दिलीप बागरेचा , निवर्तमान अध्यक्ष अमित बालड , पूर्व अध्यक्ष महावीर चौधरी, अशोक भंसाली , रमेश बागरेचा, दिनेश श्रीश्रीमाल उपाध्यक्ष प्रकाश लुंकड, मनीष मेहता, मुकेश कंकुचौपड़ा, रणजीत कानूंगा, सचिव कीर्ति बागरेचा , कोषाध्यक्ष राजेश मेहता आदि उपस्थित थे ।