राष्ट्रीय जिनशासन का क्षेत्रीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ

राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन एवं शिविरार्थियों का सम्मान संपन्न

खुरई (राजेश जैन दद्दू)। जयदोय तीर्थ क्षेत्र, खुरई में जगतपूज्य श्री सुधासागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के पिताजी स्वर्गीय श्री रूपचंद जी के 13वें समाधि दिवस के पावन अवसर पर शिविरार्थियों का सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ का क्षेत्रीय सम्मेलन श्रद्धा, भक्ति एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। संघ के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
इस अवसर पर धार्मिक शिविर में सहभागिता करने वाले शिविरार्थियों का सम्मान किया गया। धर्म, संस्कार एवं जिनशासन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर धर्म प्रभावना एवं समाजहित के कार्यों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया।
क्षेत्रीय सम्मेलन में जिनशासन की एकता, धर्म प्रभावना, समाजहित, संगठन विस्तार एवं सामाजिक एकजुटता सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने कहा कि जिनशासन की प्रभावना एवं समाज की एकता को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए सभी को संगठित होकर कार्य करना आवश्यक है।

प्रमुख उपस्थिति
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से: राकेश गोहिल – केंद्रीय संघनायक, एडवोकेट योगेश पांडे – विधि संवाहक, ब्र. गौतम भैया – परामर्शदाता, प्रदीप जैन – प्रांत सह-संवाहक, सचिन जैन – जिला संघनायक, सुधीर गुरहा – जिला सह-संघनायक, प्रशांत गुरहा – जिला सह-संघनायक, ऋषभ कुमार – जयदोय अतिशय क्षेत्र कमेटी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन, संगठन के सदस्य एवं शिविरार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान स्वर्गीय श्री रूपचंद जी का श्रद्धापूर्वक पुण्य स्मरण किया गया। उपस्थितजनों ने जिनशासन की प्रभावना, समाज में एकता, धार्मिक संस्कारों के संवर्धन तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर, सामूहिक एवं संगठित रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। राष्ट्रीय जिनशासन एकता संघ के पदाधिकारियों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले सभी समाजजनों, क्षेत्र कमेटी एवं शिविरार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *