


रतलाम 16 नवंबर। आज ग्राम मोरवानी, हरथली, रतलाम मे स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा मुंडा का 151वी जयंती जनजातीय गौरव दिवस (आदिवासी स्वाभिमान दिवस) हर्षोल्लास से श्रद्धा पूर्वज धूमधाम से मनाया गया। भव्य रैली पोलग्रांड से शुभारंभ हुई वहा से शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए भील विश्रति गृह सागोद बिरसा मुंडा प्रांगण पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, आदिवासी छात्र संगठन, जय आदिवासी युवा शक्ति ( जयस) महाराना पूंजा भील जनकल्याण संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी समाजिक सेवा संस्था रतलाम, मध्य प्रदेश अजाक्स संगठन, आल इंडिया आदिवासी रेल्वे कर्मचारी आधिकारी स्ट्रगल कमेटी रतलाम के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा, डॉ भीमराव अंबेडकर, राणा पूंजा भील, टंट्या भील आदि महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुजा अर्चना की सभी अथितियो ने भगवान बिरसा मुंडा, के जीवन, जीवनपथ, पदचिन्हों, गौरव गाथा, पर प्रकाश डाला। बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1975 झारखंड खुटी आलिहुत में हुआ और शहिद सन 1900 मे हुए इनके पिता सुगना मुंडा माता कर्मी हातू था। बिरसा मुंडा ने महज 25 वर्ष की आयु मे आदिवासियों के मौलिक अधिकारों, संवैधानिक अधिकारों, तथा जल जंगल जमीन प्रकृति, पर्यावरण के संरक्षण करने के लिएअंग्रेजो से लड़ते लड़ते अपने प्राणों की आहूति दे दी आज उनको आदिवासी ही नही अपितु समूचा मानव समाज भगवान मानकर पुजा देश दुनियां की जा रही ऐसे महान विभूति को हम कोटी कोटी नमन करते हुए याद करते जीवन पर्यन्त करते रहेंगे।हरिनारायण मीना, बाबूलाल मीना, एडवोकेट दिनेश हरी,दीपक निनामा ,विकास भाभर ,भूरालाल मईडा,राजकुमार डामर, विजय भुरिया, कालू बारोड़, गोपाल निनामा, कचरू डाबी,पवन भुरिया, कमल भुरिया,धयनवीर डामोर, दिनेश मॉल, गोपाल पलासिया,धर्मू गामड़, राहुल हाड़ा दिनेश सिंगाड, संजय भाभर, अंकित चरपोटा, अंकित खदेड़ा, नितेश हाड़ा गणेश सिंगाड़, मोहन गरवाल, समाज सेवी सुरतलालडामर आदि बडी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।