लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा मधुमेह परिक्षण शिविर सम्पन्न

रतलाम। लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा संयुक्त मधुमेह जांच समिति के तत्वाधान में ज़ेरॉक्स फोटो स्टेट, कोर्ट के सामने रतलाम पर मधुमेह दिवस पर मधुमेह परिक्षण शिविर आयोजित कर नागरिकों की शुगर जांच की गई ।
लायंस क्लब रतलाम समर्पण अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह नें बताया कि शिविर में नर्सिंग स्टाफ सुश्री ज्योति का माला पहनकर स्वागत किया गया । जिन्होंने शिविर में अपनी सेवाएं दी। शिविर में कुल 207 लोगों की जांच की गई। जिसमें से 54 लोगों को शुगर पाई गई। जिन्हें उचित मार्गदर्शन के लिए डॉक्टर से मिलने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर अतिथि पद्मश्री डॉक्टर लीला जोशी, लायन डॉ सुलोचना शर्मा, कैबिनेट सेक्रेटरी लायन रवि बोथराजी की विशेष उपस्थिति थी।
वही झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल, लायंस क्लब रतलाम समर्पण अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह, कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौड़ ,पूर्व झोन चेयरपर्सन लायन अर्चना अग्रवाल, लायन भारती उपाध्याय, लायन प्रेम पिरोदिया, लायन उषा गोयल, लायन रीता दीक्षित, लायन विनीता नागोरिया, लायन प्रेमलता जैन एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। शिविर में मधुमेह जांच समिति के अन्य पदाधिकारी गण भी समय-समय पर निरीक्षण के लिए आते रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *