जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक की ओर से दीप मिलन समारोह और रंगारंग गरबा रास का आयोजन

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक की ओर से दीप मिलन समारोह और रंगारंग गरबा रास का आयोजन किया गया । जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक की ओर से दीपावली पर्व के पावन अवसर पर ग्रुप दंपति सदस्यों को खूब-खूब शुभकामना और बधाई दी गई । जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक ने परिवार ने दीपावली मिलन समारोह और डांडिया रास का रंगारंग कार्यक्रम बुद्धेश्वर हाल पर रखा गया।
रिश्तों की मिठास, मस्ती की बरसात और यादों की सौगात एक शाम गरबा रास के नाम! दीपों का उजाला, अपनों का साथ, हंसी-ठिठोली और ढेर सारी मस्ती कुछ ऐसा ही शानदार नजारा रहा- जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक, के भव्य दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस खुशनुमा शाम में 60 से अधिक दंपति सदस्यों की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

शुभारंभ आध्यात्मिकता के संग

भगवान श्री महावीर स्वामी के चित्र एवं माँ सरस्वती की मूर्ति पर अशोक भटेवरा, कनकमल जैन द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ हुआ। मधुर स्वर में श्रीमती शोभना जैन, श्रीमती कृष्णा गेलड़ा,श्रीमती राखी भटेवरा द्वारा नवकार मंत्र की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गरबा रास में जीते दंपति सदस्यों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
सभी सदस्यों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। रात्रिभोज का त्याग करने वाले सदस्यों के लिए शाम 5 बजे ही भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी और फिर शुरू हुआ शाम का सबसे मस्तीभरा दौर सामूहिक रंगारंग गरबा रास ।
संगीत की धुन, थिरकते कदम, खिलखिलाती हंसी और अपनों का साथ हर किसी ने इस शाम को अपने अंदाज में जिया। सचमुच, उत्सव का ऐसा रंग लंबे समय तक यादों में बना रहेगा। साधारण सभा में ग्रुप अध्यक्ष अभय मूणत ने स्वागत भाषण दिया। तपस्वियों का बहुमान भी श्री प्रमोद संध्या लोढ़ा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में पधारे सभी सदस्यों का समय, सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता के लिए ग्रुप सचिव संजय बाफना ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र कोठारी द्वारा किया गया।

आखिर में बस इतना ही
यह शाम सिर्फ दीपावली मिलन नहीं, बल्कि रिश्तों को और करीब लाने, दोस्ती को नई ऊर्जा देने और साथ मिलकर खुशियां बांटने का खूबसूरत अवसर थी।
क्योंकि असली रोशनी दीपों के साथ-साथ, अपनों की मुस्कान से होती है। इसी प्रेम, अपनत्व और उमंग के साथ जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक यूं ही खुशियों के नए अध्याय लिखता रहे।

निर्णायक गण एवं पुरस्कार के सौजन्य गण
गरबा रास के पुरस्कार के लाभार्थी हमारे मार्गदर्शक श्री राजेंद्र सुभाष सेठिया और पूर्व अध्यक्ष श्री सुनील-राखी भटेवरा रहे। गरबा रास कार्यक्रम के निर्णायक के रूप में हमारे बीच श्रीमती कविता पोरवाल , श्रीमती नीता डांगी, अनुष्का सिंग रही। उक्त जानकारी संजय बाफना सचिव एवं भावेश बागरेचा सह सचिव ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *