
रतलाम। अग्रवाल समाज रतलाम के गामोठ जी परम श्रद्धेय पंडित संजय ओझा को श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र समिति रतलाम के आचार्य बनाये जाने पर अग्रवाल समाज रतलाम द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है ।
आचार्य श्री बनाये जाने पर श्री पंचान अग्रवाल समाज, अग्रवाल युवा संगठन, अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आपके निवास पर जाकर सम्मानित किया गया ओर आपके आचार्य बनने पर आपके उज्जवल भविष्य कि कामना करते हुए आप पर यज्ञ नारायण भगवान कि कृपा सदैव बनी रहे यही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं।
आपने अपने आशिर्वाद वचन में बताया रतलाम शहर में सनातन धर्म के उत्थान में सदेव अपना सहयोग प्रदान करते रहेंगे, सभी से अनुरोध किया है त्रिवेणी पर आयोजित होने वाले महारुद्र यज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन सफल बनावे।
इस अवसर पर श्री पंचान अग्रवाल समाज रतलाम के चोधरी श्री शान्तीलाल जी चोधरी, अग्रवाल युवा संगठन अध्यक्ष पंकज मित्तल,सचिव आशिष अग्रवाल, प्रमोद बिंदल सेवा समिति के रितेश झंडी वाला, ओमप्रकाश अग्रवाल,कोशिक अग्रवाल, शलभ खारीवाल, सुनील गोयल, संजय अग्रवाल,आदी उपस्थित थे।