शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागोद रोड पर प्रातः 11 बजे से होगी काउंसलिंग, मूल दस्तावेज एवं सहमति-असहमति पत्र लाना अनिवार्य
रतलाम 20 नवंबर । जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र रतलाम ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार रतलाम जिले के जनपद शिक्षा केन्द्रों एवं जन शिक्षा केन्द्रों में रिक्त बीएसई एवं सीएसी पदो की पूर्ति हेतु काउंसलिंग का आयोजन 21 नवंबर 2026 को प्रातः 11.00 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सागोद रोड़ रतलाम पर किया जाएगा।
कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम एवं जनजातीय कार्य विभाग रतलाम द्वारा प्रेषित उच्च श्रेणी शिक्षक एवं माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची में शामिल शिक्षक जिनकी उम्र 1 जनवरी की स्थिति ने 52 वर्ष से अधिक न हो ऐसे शिक्षक अपने मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साथ ही निर्धारित प्रारूप में सहमति एवं असहमति पत्र पूर्व से भरकर साथ में लाना अनिवार्य होगा। विलम्ब से उपस्थित होने पर काउंसलिंग में शामिल नहीं किया जाएगा।