रतलाम, 21 नवंबर। पश्चिम रेलवे द्वारा शीतकालीन त्योहारों के दौरान बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हु रतलाम मंडल से होकर विशेष किराये पर डॉ. अंबेडकर नगर–गोरखपुर, बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर, वलसाड – रक्सौल, उधना – गोरखपुर एवं अहमदाबाद–बरौनी के मध्य स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :
(1) ट्रेन संख्या 09327 डॉ. अंबेडकर नगर – गोरखपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या 09327 डॉ. अंबेडकर नगर–गोरखपुर स्पेशल रविवार, 22 नवंबर, 2026 को डॉ. अंबेडकर नगर से 18:00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के इंदौर(18.30/18.40), फतेहाबाद चंद्रावतीगंज(19.18/19.20), उज्जैन(19.50/20.00) एवं मक्सी,(20.35/20.37) होते हुये मंगलवार को 01:00 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।
इस ट्रेन में इंदौर, फतेहाबाद चंद्रावतीगंज, उज्जैन, मक्सी, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, शाहगंज, आज़मगढ़, मऊ, बेल्थरा रोड, सलेमपुर एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे।
(2) ट्रेन संख्या 09171 बांद्रा टर्मिनस – गोरखपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या 09171 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल शुक्रवार रविवार, 22 नवंबर, 2026 को बांद्रा टर्मिनस से 04:30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (14.30/14.40), एवं नागदा (15.23/15.25) होते हुये अगले दिन 18:00 बजे गोरखपुर पहुँचेगी।
इस ट्रेन में बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा एवं बस्ती स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।
(3) ट्रेन संख्या 09137 वलसाड – रक्सौल स्पेशल
ट्रेन संख्या 09137 वलसाड–रक्सौल स्पेशल शुक्रवार रविवार, 22 नवंबर, 2026 को वलसाड से 22:20 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (05.25/05.35), एवं नागदा (06.53/06.55) होते हुये मंगलवार को 13:00 बजे रक्सौल पहुँचेगी।
इस ट्रेन में नवसारी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर एवं नरकटियागंज स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।
(4) ट्रेन संख्या 09459 अहमदाबाद–बरौनी स्पेशल
ट्रेन संख्या 09459 अहमदाबाद–बरौनी स्पेशल रविवार 22 नवंबर, 2026 को अहमदाबाद से 01:00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम (6.50/07.00 रविवार), एवं नागदा (7.48/07.50 रविवार) होते हुये अगले दिन 20:00 बजे बरौनी पहुँचेगी।
इस ट्रेन में आणंद, छायापुरी, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच रहेंगे।
(5) ट्रेन संख्या 05018/05017 उधना – गोरखपुर स्पेशल
ट्रेन संख्या 05018 उधना – गोरखपुर स्पेशल 23 नवंबर 2026 सोमवार को उधना से 15:00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के रतलाम(21:28 / 21:38 सोमवार), एवं नागदा (22:23/22:25 सोमवार ) होते हुये अगले दिन 20:30 बजे गोरखपुर पहुँचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 05017 गोरखपुर– उधना स्पेशल 22 नवंबर 2026 रविवार को 07.35 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के नागदा (04.28/ 04.30 सोमवार ) एवं रतलाम(05.15/ 05.25 सोमवार) होते हुये अगले दिन 11.50 बजे उधना पहुँचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, गंगापुर सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा बस्ती एवं खलीलाबाद स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर,एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी तथा सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
(6) ट्रेन संख्या 05226/05225 अहमदाबाद – बरौनी स्पेशल
ट्रेन संख्या 05226 अहमदाबाद – बरौनी स्पेशल मंगलवार 24 नवंबर, 2026 को अहमदाबाद से 13.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के दाहोद(16.45/ 16.47 मंगलवार), रतलाम(18.10/ 18.20 मंगलवार), नागदा(18.55/ 18.57 मंगलवार) एवं उज्जैन(20.20/ 20.25 मंगलवार) होते हुये गुरुवार को 03.00 बजे बरौनी पहुंचेगी। इसीप्रकार ट्रेन संख्या 05225 बरौनी– अहमदाबाद स्पेशल रविवार 22 नवंबर, 2026 को बरौनी से 23.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मण्डल के उज्जैन(01.20/01.25 मंगलवार), नागदा(02.25/ 02.27 मंगलवार), रतलाम(03.10/03.20 मंगलवार), एवं दाहोद(05.20/ 05.22 मंगलवार)होते हुये मंगलवार को 10.00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
यह ट्रेन आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, बीना, दमोह, कटनी मुड़वारा सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर एवं समस्तीपुर स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पूर्व ट्रेनों के ठहराव, समय एवं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर अवश्य देखें। साथ ही, RailOne ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।