विशेष लोक अदालत में 88.83 लाख रुपए से अधिक की समझौता राशि के अवार्ड पारित
रतलाम 21 नवम्बर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली (नालसा) एवं म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय सुश्री नीना आशापुरे, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीा/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के मार्गदर्शन में धारा 138 चैक अनादरण प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय रतलाम एवं तहसील न्यायालय जावरा, आलोट, सैलाना में किया गया।
चैक अनादरण प्रकरणों (धारा 138) की विशेष लोक अदालत के सफल निराकरण हेतु जिला स्थापना रतलाम हेतु 02 खंडपीठ, तहसील न्यायालय, जावरा हेतु 02 खंडपीठ, तहसील न्यायालय आलोट हेतु 02 खंडपीठ एवं तहसील सैलाना हेतु 01 खंडपीठ का गठन किया गया है।
विशेष लोक अदालत में 25 प्रकरणों का निराकरण आपसी समझौते के आधार पर किया गया। जिसमें 50 पक्षकार लाभान्वित हुए और रू.8883560- का समझौता राशि का अवार्ड पारित किया गया।
जिला स्थापना रतलाम पर श्री संजीव कटारे- जिला न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम एवं खंडपीठों के पीठासीन अधिकारी- श्री आशीष श्रीवास्तव- द्वितीय जिला न्यायाधीश एवं श्री अनुपम तिवारी द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड, तहसील न्यायालय जावरा में श्री जंगबहादूरसिंह राजपुत जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, श्रीमती ऋचा द्विवेदी भुजंग- द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश, जावरा, तहसील न्यायालय आलोट में श्री संदीप कुमार सोनी, जिला न्यायाधीश/ अध्यक्ष, श्री गवेन्द्र सिंह सिसोदिया, व्यवहार न्यायाधीश, एवं तहसील न्यायालय सैलाना में श्री तथागत यागनिक प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड सैलाना एवं सुश्री पूनम तिवारी जिला विधिक सहायता अधिकारी, रतलाम एवं खंडपीठों के समस्त कर्मचारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रतलाम के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।