सेवा के सकल्प के साथ एक और नेक पहल

रतलाम। जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम द्वारा अपने सेवा प्रकल्प को आगे बढ़ते हुए एक और सेवा प्रोजेक्ट स्थानीय सेवा भारती द्वारा संचालित छात्रावास में 19-11-26* को किया गया । जेएसजी आईएफ एमपी रीजन के अध्यक्ष श्री राहुल जी चपलोत के द्वारा दीपावली के पावन पर्व पर जरूरतमंद लोगों को मिठाई आवश्यक सामग्री एवं ठंड से बचाव हेतु सामग्री वितरण का दिया गया जिसे JSG संगिनी उमंग रतलाम* परिवार द्वारा भी ग्रुप सखी मीना जी कटारिया के सौजन्य से 21000rs का किया गया ।
सेवा भारती द्वारा संचालित छात्रावास जहां पर गांव के 31 छात्र 6टी से 12वीं क्लास तक की पढ़ाई करते हे व रहते हैं उनके लिए 31 चद्दर सेट विथ पिलो कवर 31 जरकिन व ड्राई फ्रूट पैकेट का वितरण किया गया व सेवा भारती द्वारा संचालित छात्रावास की भोजन शाला में तेल का डिब्बा ,दलिया, शक्कर व अन्य जरूरी किराना सामान दिया गया । इस अवसर पर केक सेरीमनी बच्चों के बीच मनाई गई । सभी बच्चों को व उपस्थित लोगों को केक, कचोरी,केला चिप्स ,गजक का स्वल्पाहार कराया गया।
इस अवसर पर झोन कोऑर्डिनेटर निर्मल जी मेहता सहित ग्रुप की संस्थापक अध्यक्ष रमिला जी सकलेचा पूर्व अध्यक्ष संगीता जी कांठेड़ अध्यक्ष रेनू लुनिया, उपाध्यक्ष बिंदु कटारिया वरिष्ठ रश्मि जैन, स्नेहलता धाकड़,विजया लूनिया, किरण मेहता, चेतना कोठारी, किरण मेहता, संगीता पोरवाल, मधु चोपड़ा,प्रतिभा पाटनी उषा, लूणावत,मंजूषा औरा ममता भंडारी,कविता पोरवाल,अनिता सेठिया,उषा मेहता व अन्य सखियां मौजूद रही।
ग्रुप की अन्य सखियों के सहयोग से ग्रह कार्य करने वाली महिलाओं को 11000rs का घी,तेल, आटा व किराना सामान बाटा गया। ग्रुप सखी आभा नागौरी के सहयोग से 5100 rs का तेल, शक्कर व किराना सामान सेवा भारती में दिया गया । यह जानकारी ग्रुप सचिव अनीता कोठारी द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *