देवउठनी एकादशी पर 1000 गौमाताओं को कराया गौभोज

वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति एवं महिला मंडलों के सहयोग से हुआ सेवा कार्य, हरा चारा, खल, कपासिया, गुड़ और ताजे फलों से की गौसेवा

रतलाम। देवउठनी एकादशी के पावन पर्व पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति द्वारा रतलाम नगर के प्रमुख सामाजिक एवं धार्मिक महिला मंडलों के सहयोग से गौसेवा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लगभग 1000 गौमाताओं को हरा चारा, खल, कपासिया, गुड़ एवं ताजे फल खिलाकर गौभोज कराया गया। आयोजन में महिला मंडलों की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए गौसेवा के माध्यम से सेवा, श्रद्धा और जीवदया का संदेश दिया।
वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि देवउठनी एकादशी के अवसर पर आयोजित इस गौसेवा में अखिलेश्वर महादेव महिला मंडल, रेलवे कॉलोनी तथा गुरु भक्त महिला मंडल, माली कुआं एवं ब्राह्मण समाज की महिलाओं का विशेष योगदान रहा। महिला मंडलों के सहयोग से गौमाताओं के लिए पौष्टिक आहार एवं ताजे फलों की व्यवस्था की गई।
इस अवसर पर वाघेला गौ सेवा जीव दया समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, महिला मंडल प्रमुख श्रीमती श्यामा वाघेला, श्रीमती शकुंतला सिसोदिया, मनोरमा शर्मा, श्रीमती आशा भट्ट, रेखा शर्मा सहित अन्य सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गौसेवकों एवं महिला मंडलों की सदस्यों ने गौमाताओं की सेवा कर देवउठनी एकादशी के पावन पर्व को सार्थक बनाया। उक्त जानकारी दिनेश वाघेला ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *