
रतलाम 22 नवंबर । आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरवड जमुनिया का नवीन भवन तैयार होने के बाद भवन का शुभारंभ रतलाम ग्रामीण विधायक श्री मथुरा लाल डामोर ने किया। कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा अर्चना की गई तथा नवीन भवन में स्वास्थ्य सेवाएं दी जाना प्रारंभ की गई। शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला एवं जनपद पंचायत सदस्य मौजूद थे।