मध्य प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन, रतलाम इकाई का वार्षिक सम्मेलन संपन्न

रतलाम। मध्य प्रदेश मेडिकल एवं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव यूनियन, रतलाम इकाई का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत कॉम अश्विनी शर्मा को माल्यार्पण कर के की गई। सम्मेलन की अध्यक्षता अभिषेक जैन (राज्य सचिव एवं इकाई अध्यक्ष) ने की। सम्मेलन में सचिव प्रतिवेदन शाखा सचिव निखिल मिश्रा ने रखा एवं वर्षभर की गतिविधियों की समीक्षा प्रस्तुत की गई, कोषाध्यक्ष रिपोर्ट अविनाश पोरवाल ने पटल पर रखी सभी रिपोर्ट बैठक में ध्वनिमत से पारित की गई।
सम्मेलन में आगामी 1 एवं 2 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई तथा संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में श्रम संगठनों की संयुक्त समिति के अध्यक्ष कॉमरेड आई.एल. पुरोहित द्वारा पेंशन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वहीं विनय दुबे ने PF (प्रॉविडेंट फंड) के संबंध में उपस्थित साथियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
सम्मेलन में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए जा रहे चार श्रम संहिताओं (Labour Codes) के मजदूर एवं कर्मचारी विरोधी प्रावधानों पर चर्चा करते हुए इनके विरोध का प्रस्ताव पारित किया गया। वक्ताओं ने श्रमिकों एवं मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स के अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
बैठक में कार्यकारिणी सदस्य दीपक पांचाल, श्यामलाल, राकेश मालवीय, गोपाल चौहान, विजय सिंह,सचिन तिवारी, चिंटू शर्मा, विपिन कसेरा, मनीष, वरुण, प्रदीप यादव, रवींद्र शर्मा आदि उपस्थित थे। सम्मेलन का संचालन स्नेहिल मोघे ओर आभार व्यक्त रशीद कुरैशी ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *