मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बंजली हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

रतलाम, 22 नवम्बर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार दोपहर अल्प प्रवास पर रतलाम आए। बंजली हवाई पट्टी पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नगर आगमन पर महापौर प्रहलाद पटेल ने आगवानी की। इस दौरान ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र डागा, उज्जैन प्रभारी बजरंग पुरोहित, भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, आरडीए उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, प्रवीण सोनी,पूर्व विधायक संगीता चारेल, उपाध्यक्ष क्रांति जोशी,अनिता कटारिया, प्रहलाद राठौड़, जुबिन जैन, जिला कोषाध्यक्ष पवन सोमानी, सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पाटीदार, अनुज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, सहप्रभारी निलेश बाफना, नीरज बरमेचा, आईटी सेल के निलेश राव, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयुर पुरोहित, नंदकिशोर पंवार, महामंत्री हेमंत राहोरी, आयुषी सांकला, आकाश खड़के, शुभम चौहान, संदीप मौर्य, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिह बागेड़ी और पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संदीप यादव सहित पार्टी के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा, प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *