



रतलाम 24 नवंबर। कार्तिक पूर्णिमा पर बुद्धेश्वर हाल में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरीजी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ का स्थापना दिवस पाटोत्सव के रूप में धूमधाम से मना। प्रभु प्रेमी संघ ने इस मौके पर स्वामीजी का जन्मोत्सव भी मनाया। प्रसिद्ध भजन गायक पं गोपालकृष्ण शर्मा के भजनो की सुमधुर प्रस्तुतियांे ने सब गुरु भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
पाटोत्सव के आरम्भ में प्रभु प्रेमी संघ के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया और सरिता सुरोलिया ने पादूका पूजन किया। इसके बाद गुरु भक्तो ने कतार बद्ध होकर पादूका का पूजन किया और भजनों की प्रस्तुतियों पर नृत्य कर गुरु के जन्मोत्सव और प्रभु प्रेमी संघ के स्थापना दिवस की खुशियाँ जताई। संस्था के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास ने स्वामी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महापुरूषों के जीवन में घटनाओं की आवर्ति होती है। भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख पूर्णिमा को हुआ और उन्हें बुद्धत्व भी इसी पूर्णिमा को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार स्वामी अवधेशानंदगिरिजी का अवतरण दिवस कार्तिक पूर्णिमा है और उनका सन्यास दिवस एवं प्रभु प्रेमी संघ का स्थापना दिवस भी कार्तिक पूर्णिमा है। उनके बहुआयामी एवं चुंबकीय व्यक्तित्व को देखकर देश की प्रख्यात कवियित्री इंदिरा गौड ने लिखा तुम तो ऐसे धर्म ग्रंथ हो, बार-बार पारायण कर लू, लगे तीर्थ सा दरस तुम्हारा, आभारी है यह नत लोचन यदि मिले अवलंब तुम्हारा, खुद को भी रामायण कर लू। कार्यक्रम में मनोहर पोरवाल, प्रमोद राघव, रामेश्वर खंडेलवाल, अनिल झालानी, संजीव पाठक, नवीन भटट, भूषण व्यास, संजय सोनी, आरआर दुबे, नवीन भटट माधव काकानी, शिवराम शर्मा, कुंदन पाराशर, सीमा प्रभु, गुंजन राघव अनिता सोनी, विजयलक्ष्मी भटट, राजेश्वरी व्यास, अरूणा पाठक नीलू दुबे, राकेश पोरवाल एवं अरुण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे ।