गुरू सौभाग्य के आशीर्वाद, शांति और सुख से पूर्ण हुआ चातुर्मास- श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा

कृतज्ञता समारोह में भाव-विहल हुए धर्मालुजन

रतलाम, 24 नवंबर। मुनियो को भगवान का निर्देश है कि वर्षाकाल के चार महीने वे एक स्थान पर रहे। साधना और आराधना करते हुए संयम एव तप से आत्मा को भावित करे और फिर विचरण करे। इस वर्ष रतलाम में अवसर मिला, तो सबने धर्ममय जीवन जीया। ये चातुर्मास आज गुरू सौभाग्य के आशीर्वाद, शांति और सुख से पूर्ण हो गया है।
ये उदगार मालव केसरी, पूज्य गुरुदेव सौभाग्यमल जी मसा के सुशिष्य, रत्नपुरी के रत्न, श्रमण संघीय प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा ने व्यक्त किए। वे अपने रतलाम चातुर्मास भाग्य से सौभाग्य की ओर की पूर्णता पर आयोहित कृतज्ञता समारोह को संबोधित कर रहे थे। मोहन टाकीज स्थित श्री सौभाग्य प्रकाश दरबार में उन्होंने कहा कि धर्म का एकमात्र लक्ष्य राग-द्वेष से बचना होता है। रतलाम चातुर्मास में शक्ति से ज्यादा भक्ति हुई और तन, मन, धन से सबका सहयोग मिला है। शक्ति से ज्यादा जप-तप और आराधना करने से रतलाम की जो सौरभ फैली है, उसकी लोगों ने सर्वत्र प्रशंसा की है।
प्रवर्तकश्री ने कहा कि रतलाम चातुर्मास उनके जीवन का सबसे अच्छा चातुर्मास रहा। उन्हें विश्वास नहीं था कि इतना सुंदर वातावरण बनेगा। महासती श्री चंदनबालाजी मसा एवं महासती श्री कल्पनाजी तीन साल से उनके सहयोगी रहे। इस वर्ष महासती सुमनप्रभाजी का भी सहयोग मिला, जो अविस्मरणीय हैं। रतलाम संघ वाले जिस उत्साह से उन्हें यहां लाए थे, उसी उत्साह से विदा भी करे। संघ सदस्य विनय – विवेक के साथ सदैव आगे बढते रहे।
आरंभ में कृतज्ञता समारोह को श्रावक-श्राविकागण अंजु मांडोत, भवि पुंगलिया, पाश्वी मांडोत, वर्षा चोपडा, हसंमुख भाई शाह, निलेश चत्तर, राजमल चोपडा, अशोक वोरा, सौरभ मूणत, हीरल गंग, ममता मंडलेचा, राजेन्द्र सकलेचा, इंदरमल चोपडा, प्राची बावेल, प्रीति गंग, पक्ष मेहता, निशा वोहरा, आशा मेहता एवं चातुर्मास आयोजन समिति के अध्यक्ष पारसमल वोरा, उपाध्यक्ष इंदरमल चोपडा ने संबोधित किया। श्री सौभाग्य प्रकाश युवक-युवती मंडल ने प्रभावी प्रस्तिुति देकर सबको भाव विभोर कर दिया। समारोह का संचालन रखब चत्तर ने किया।
समारोह में संघ सूचना देते हुए प्रकाश मूणत ने बताया कि श्रमण संघीय प्रवर्तक पूज्य श्री प्रकाश मुनिजी मसा की निश्रा में 25 नवंबर को चातुर्मासिक विहार यात्रा निकलेगी। श्री सौभाग्य प्रकाश दरबार में सुबह 7.30 से 8.15 बजे तक नवकारसी होगी, इसके बाद 8.31 बजे प्रवर्तकश्री का मंगलमय विहार होगा। विहार यात्रा मोहन टाकीज से घांस बाजार, चैमुखीपुल, नोलाईपुरा, बजाजखाना, तोपखाना, चांदनीचैक से लक्कडपीठा होते हुए सागोद रोड स्थित श्री सौभाग्य तीर्थ पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी। इस दौरान सेवाभावी श्री दर्शन मुनिजी मसा, प्रवचन प्रभाविका महासती श्री सुमनप्रभाजी मसा ठाणा-8, महासती श्री चंदनबालाजी मसा, महासती श्री कल्पनाजी मसा मंचासीन रहे। समारोह में श्री धर्मदास जैन श्री संघ के सदस्यगण, श्री धर्मदास जैन मित्र मंडल ट्रस्ट, श्री सौभाग्य तीर्थ ट्रस्ट, श्री सौभाग्य जैन नवयुवक मंडल, श्री सौभाग्य प्रकाश युवक मंडल, श्री सौभाग्य जैन महिला मंडल, श्री सौभाग्य अणु बहु मंडल एवं श्री सौभाग्य प्रकाश बालक-बालिका मंडल के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *