झोन कार्यालयों पर टेªड लायसेंस बनाने हेतु निगम ने की व्यवस्था
रतलाम 25 नवम्बर । षहर के व्यापारियों की सुविधा एवं व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा टेªड लायसेंस (व्यापार अनुज्ञप्ति) बनाये जा रहे है जिसके तहत नगर निगम की लायसेंस शाखा के अलावा निगम के 5 झोन कार्यालयों पर भी टेªड लायसेंस (व्यापार अनुज्ञप्ति) कार्यालयीन समय में बनाये जा रहे है।
नगर निगम द्वारा झोन क्रमांक 1 अलकापुरी कम्युनिटी हॉल, झोन क्रमांक 2 अम्बेडकर मांगलिक भवन पोलो ग्राउण्ड पानी की टंकी के सामने, झोन क्रमांक 3 अमृत सागर उद्यान, झोन क्रमांक 4 हरमाला पम्प हाउस व झोन क्रमांक 5 कस्तुरबा नगर पानी की टंकी पर टेªड लायसेंस (व्यापार अनुज्ञप्ति) कार्यालयीन समय में बनाये जा रहे है। नगर के व्यापारी अपने व्यवसाय एवं प्रतिष्ठान से संबंधित टेªड लायसेंस (व्यापार अनुज्ञप्ति) उक्त झोन कार्यालयों पर भी बनवा सकते है।
नगर निगम द्वारा नगरीय क्षेत्र रतलाम के समस्त व्यापारियों से अपील की जाती है कि वे अपने व्यवसाय का संचालन नियमानुसार करें तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार टेªड लायसेंस (व्यापार अनुज्ञप्ति) अनिवार्य रूप से बनवायें।