कुंडाल डैम से पानी की चोरी पर अवैध मोटर तत्काल जब्त करें : कलेक्टर श्री कटेसरिया

  • प्रेशराइज्ड इरिगेशन परियोजना से रतलाम जिले के 7 गांवों के 1803 हेक्टेयर क्षेत्र में होगी सिंचाई पर मोर क्रॉप योजना अंतर्गत ड्रिप एवं स्प्रिंकलर से किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ

रतलाम 26 नवंबर । कलेक्टर श्री अजय कटेसरिया की अध्यक्षता में उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की ‘पर मोर क्रॉप’ योजना अंतर्गत प्रेशराइज्ड इरिगेशन परियोजना के संबंध में बैठक कलेक्टर कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में परियोजना की प्रगति एवं किसानों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन सहित उद्यानिकी एवं कृषि विभाग के अधिकारी तथा किसान उपस्थित थे।

कुंडाल डैम से पानी की चोरी पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश
बैठक के दौरान किसानों द्वारा कुंडाल डैम से पानी चोरी किए जाने की शिकायत पर कलेक्टर श्री कटेसरिया ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि डैम से पानी चोरी करने के लिए उपयोग की जा रही अवैध मोटरों को तत्काल जब्त करने की कार्रवाई करें। उन्होंने जल संसाधन विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए कि कहीं भी पानी की चोरी नहीं हो, इसकी निगरानी करें तथा शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करें।

7 गांवों के 1803 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगा सिंचाई का लाभ
प्रेशराइज्ड इरिगेशन परियोजना अंतर्गत रतलाम विकासखंड के सात गांव पीपलोदी, पीपलोदीखेड़ा, रावदिया, उमरन, बावड़ीखेड़ा, पीपलखूंटा एवं बिरमावल के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। परियोजना से कुल 1803 हेक्टेयर सिंचाई क्षेत्र लाभान्वित होगा।
परियोजना अंतर्गत 766 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक 374 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 146 कार्यादेश स्वीकृत किए जा चुके हैं।

ड्रिप एवं स्प्रिंकलर से होगी सिंचाई
प्रेशराइज्ड इरिगेशन परियोजना के अंतर्गत किसानों को ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर एवं पोर्टेबल स्प्रिंकलर उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे किसानों को सिंचाई के लिए आधुनिक तकनीक का लाभ मिलेगा तथा जल उपयोग की दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *