आप किसी को सहयोग करके आगे बढ़ा पाओगे तब अपने आप आगे बढ़ जाओगे – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

गंगरार जैन स्थानक भवन 22 मार्च 2022। जो दूसरों को गिरा कर ऊपर उठने का प्रयास करते हैं वह धार्मिक क्या इंसान कहलाने के लायक भी नहीं है उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि गिरे हुए को गिराने का काम करता है वह शैतान से कम नहीं है ।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की कोई जाति और धर्म नहीं होता है वह तो मानवता पर कलंक है।
मुनि कमलेश ने बताया कि जो गिरे हुए को ऊपर उठाने के लिए निस्वार्थ भाव से अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है वह चलता फिरता तीर्थ है।
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि आप किसी को सहयोग करके आगे बढ़ा पाओगे तब अपने आप आगे बढ़ जाओगे ।
जैन संत ने बताया कि विश्व के सभी महापुरुष और सभी धर्मों ने निस्वार्थ सहयोग देने को सबसे बड़ा धर्म बताया है पत्रकार सम्मेलन का आयोजन हुआ ज्वलंत समस्याओं पर बेबाक टिप्पणी की गौ सेवा हेतु सभी लोगों ने संकल्प लिया 23 मार्च को हमीरगढ़ में प्रवचन होंगे

Play sound