राजेन्द्र सिंह राठौर का 2 दिवस का वेतन काटा
रतलाम 15 जून। कलेक्टर एवं निगम प्रषासक श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी द्वारा शहर के नालों की सफाई, अमृत सागर झील संरक्षण निरीक्षण के दौरान कार्य में लापरवाही पाये जाने पर तीन इंजीनियरों सहित स्वास्थ्य अधिकारी का माह जून का वेतन रोका।
कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्यपालन यंत्री श्री रामबाबु शर्मा, प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री जी.के. जायसवाल, उपयंत्री श्री अनवर कुरेषी व प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह का माह जून का वेतन रोका।
इसके अलावा कलेक्टर एवं निगम प्रषासक श्री सूर्यवंषी द्वारा 14 जून को निगम कार्यालय के निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय भण्डार षाखा में गंदगी व सामग्री अस्त-व्यस्त पाये जाने पर निर्देशानुसार 2 दिवस का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया।