निर्वाचन व्यय के उद्देश्य से राष्ट्रीयकृत बैंक में पृथक खाता खोला जाए

रतलाम । नगरीय निकाय निर्वाचन के तहत अभ्यर्थियों को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने के साथ ही निर्वाचन व्यय संधारण के लिए राष्ट्रीयकृत बैंक में पृथक से खाता खोल उसे संधारित करना है। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग नगरपालिका निर्वाचन के तहत अभ्यर्थियों के लिए दिन-प्रतिदिन निर्वाचन व्यय लेखे के संधारण हेतु रजिस्टर के रखरखाव हेतु दिशा-निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थी द्वारा अपने स्वयं के निधि या राजनीतिक दल या किसी अभ्यर्थी, निकाय, संस्था या कंपनी से प्राप्त रोकड़ चेक अथवा ड्राफ्ट या पे आर्डर को अभ्यर्थी द्वारा निर्वाचन में के उद्देश्य से खोले गए अलग बैंक खाते में डाला जाए। खाता राष्ट्रीयकृत बैंक में खोला जाए। अभ्यर्थी स्वयं बैंक खाते का विवरण निर्वाचन व्यय का लेनदेन रिटर्निंग ऑफिसर को प्रस्तुत करेगा। दिन-प्रतिदिन के निर्वाचन में लेखे के रखरखाव हेतु अभ्यर्थियों को दिशा निर्देशों से अवगत कराया जा चुका है।

Play sound