अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर सम्पूर्ण स्वास्थ्य का शंखनाद

रतलाम। अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं आरोग्य भारती द्वारा आयुष ग्राम, बंजली, रतलाम में 5 दिवसीय आवासीय योग चिकित्सा विज्ञान शिविर 21 जून से 25 जून 2022 को आयोजन होगा इस उपलक्ष्य की जानकारी देते हुए डॉ. राजेश शर्मा, प्रदेश सहसंयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ एवं पूर्व प्रधान शिक्षक म.प्र. पतंजलि योगपीठ हरिद्वार (स्वामी रामदेवजी के प्रकल्प सस्थापंक ट्रस्टी) ने बताया कि लगभग पिछले 22 वर्षो के अनुसंधान से यह तय है कि जटिल से जटिल और गंभीर रोग पूर्णतः ठीक होते है किन्तु पूर्णतः ईलाज योग, पंचकर्म, डाइट, दवाईयॉं, फिजीयोथैरेपी आदि चिकित्सा विशेषज्ञो की देखरेख में होना आवश्यक है। शिविर के पहले जॉंच परीक्षण 18, 19 एवं 20 जून सुबह तक रहेगा।20 जून की शाम 7:30 बजे माननीय प्रदेश संयोजक डॉ अभिजीत देशमुख एवं विधायक श्री चेतन कश्यप के आतिथ्य में शुभारम्भ होना है।
इस शिविर में तीन श्रेणीयों में मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। बी.पी.एल. कार्डधारी एवं आयुष्मान कार्डधारी के लिये पूर्णतः ईलाज जनरल वार्ड निःशुल्क है एवं ए.पी.एल. तथा अतिविशीष्ठ लोगो के लिये वातानुकुलित रूम, एसी कॉटेज आदि की व्यवस्था है। चिकित्सीय मापदण्डो के आधार पर रोगो में होने वाले फायदो को हर बार जॉंच रिपोर्ट के आधार पर एवं मरीजों के स्वास्थ्य लाभ को सप्रमाण बताया जाता है, जिससे की अब आमजन का रूझान स्थाई ईलाज के रूप में आयुष ग्राम, बंजली-सेजावता बायपास रोड़, रतलाम पर कोविड महामारी के बचाव के तुरंत बाद स्थाई विश्वास बना है। मरीज शहर के बाहर से भी ईलाज हेतु रतलाम आ रहे है यह हर्ष की बात है कि साड़ी, सोना, सेव के बाद स्वास्थ्य लाभ के लिये भी रतलाम जाना गया है। कोविड काल के दौरान इसी आयुष ग्राम के एस.एस.एस. हॉस्पिटल में 99.2 प्रतिशत के जीवन को बचाया है जो कि सभी आई.एम.ए. एवं आयुष चिकित्सको की टीम के कारण संभव हो पाया था। अब इन्हीं टीम के साथ गंभीर रोगो को भगाने के लिये प्रतिदिन अस्पताल में मरीजों की उत्कर्ष्ठ देखभाल के साथ उन्हें ठीक किया जा रहा है।
शिवशक्तिलाल शर्मा हॉस्पिटल, आयुष ग्राम, बंजली मे मानवसेवार्थ निःशुल्क ओ.पी.डी. और जनरल वार्ड में निःशुल्क भर्ती, भोजन, जांच, एक्सरे सभी पैथीयो के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की सेवाएं भी नि:शुल्क कर दी है। शहर के बाहर से भी मरीजों का आवागमन आयुष ग्राम, रतलाम में बड़ा है। यह सेवाएं 24 घंटे सातो दिन उपलब्ध है। मरीजों को केरलीय पंचकर्म, आयुर्वेदिक फिजियोथेरेपी, होम्योपैथिक, एलोपैथिक आदि सभी विशेषज्ञ एक ही जगह निःशुल्क सेवाएं देना अद्धभुत मानव सेवा है। ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, एक्सरे, पैथोलॉजी, ई.सी.जी., आई.सी.यु. आदि सभी सेवाओं का लाभ जनता को एक ही जगह मिल रहा है।

Play sound