भाजपा के जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत चुनाव प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त जी शर्मा के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने रतलाम विधानसभा क्षेत्र मे जिला पंचायत के 4 वार्डो एवं जनपद पंचायत के 25 वार्डो मे चुनाव प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किये किये है।
भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड 1 मे शंकरलाल पाटीदार प्रभारी, श्याम धाकड़, संजय पांचाल सहप्रभारी, वार्ड 2 मे भानुप्रताप सिंह शक्तावत प्रभारी, पन्नालाल पाटीदार व राजाराम सिंगार सहप्रभारी, वार्ड 3 मे शांतिलाल पाटीदार प्रभारी , अशोक पंण्डिया एवं अशोक धाकड़ सहप्रभारी तथा वार्ड 4 मे हीरालाल चौधरी प्रभारी, कन्हैयालाल पाटीदार एवं सुरेश पाटीदार सहप्रभारी नियुक्त किये है।
इसी प्रकार जनपद पंचायत मे भी वार्ड वार प्रभारी एवं सहप्रभारी नियुक्त किये है।
जनपद प्रभारी श्री राजेन्द्र सिंह जाधव को बनाया गया है।

Play sound