भाजपा के विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाकर पार्टी को विजयी कार्यकर्ता – विधायक काश्यप

रंगोली परिसर में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

भाजपा के विकास कार्यों को जनता के बीच ले जाकर पार्टी को विजयी कार्यकर्ता – विधायक काश्यप
रंगोली परिसर में भाजपा के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ
रतलाम । भाजपा के महापौर प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के चुनाव कार्यालय का विधायक चेतन्य काश्यप ने फीता काटकर शुभारंभ किया। रंगोली में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि रतलाम में भारतीय जनता पार्टी ने केन्द्र और राज्य सरकार के सहयोग से विकास के कई कार्य किए है। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कई हितग्राहियों को लाभान्वित किया है। पार्टी कार्यकर्ता इन कार्यों को जनता के बीच ले जाएं और निकाय चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।
चुनाव कार्यालय शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक श्री काश्यप ने रतलाम के विकास के लिए बीते 8 वर्षों के दौरान किए गए विभिन्न कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव में विकास ही प्रमुख मुद्दा है। कांग्रेस शासन काल में जनहितैषी योजनाओं पर रोक लगने के साथ-साथ विकास कार्यों पर भी ब्रेक लग गया था। बाद में कोरोना काल के कारण 2 वर्ष तक काम रूके रहे, अब सभी कार्यों में गति आई है। विकास के लिए केन्द्र और राज्य के साथ भाजपा की नगर सरकार होना बेहद जरूरी है, इसलिए निगम के चुनाव में कार्यकर्ता आमजन को भाजपा की जनहितैषी नीतियों से अवगत करवाए और अधिक से अधिक मतदान का आह्वान कर पार्टी को विजयी बनाएं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा ने कहा कि रतलाम में विधायक श्री काश्यप के नेतृत्व में नगर से महानगर बनाने की प्रक्रिया चल रही है। इस प्रक्रिया को नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत नई गति देगी। उन्होंने सभी वार्डों में भी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया। इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, आशा मौर्य, निमिष व्यास, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, चुनाव संयोजक मनोहर पोरवाल, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, सुनील सारस्वत, बलवंत भाटी, प्रवीण सोनी, प्रहलाद राठौड़, इब्राहिम शैरानी, मंसूर जमादार, दशरथ पाटीदार सहित जिला व मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया। आभार चुनाव सहसंयोजक जयवंत कोठारी ने माना।
गोलू छाबड़ा ने भाजपा की सदस्यता की ग्रहण
भाजपा के चुनाव कार्यालय उद्घाटन समारोह मंे जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा के गृह वार्ड क्रमांक-29 के युवा नेता गोलू छाबड़ा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री लुनेरा ने विधायक श्री काश्यप की उपस्थिति में दुपट्टा पहनाकर श्री छाबड़ा का स्वागत सम्मान किया गया।

Play sound