साध्वी श्री के चार्तुमास हेतु जावरा आगमन पर सर्वप्रथम नवकार महामन्त्र के जाप गुरुभक्त श्री बरडिया के निवास पर आयोजित

जावरा (अभय सुराणा) । पुज्य गुरुदेव जैन दिवाकर श्री चोथमल जी म सा के दिव्य आर्शिवाद से जावरा के गौरव उपाध्याय श्री कस्तुरचंदजी म सा कि जन्म भूमि पर वर्ष 2022 के चार्तुमास के लिये आचार्य सम्राट आनंदॠषी जी म सा आचार्य श्री शिवमुनी जी म.सा. प्रवर्तक श्री कुन्दनॠषि जी म सा जैन दिवाकरीय प्रवर्तक श्री विजय मुनी जी म सा कि आज्ञानुवर्ती जिनशासन चंद्रिका मधुरवक्ता महासती श्री प्रियदर्शना म सा, मालवगौरव त्त्वचिंतिका महासती श्री कल्पदर्शना म सा आदी ठाणा 2 के चार्तुमास हेतु जावरा आगमन पर सर्वप्रथम नवकार महामन्त्र के जाप गुरुभक्त श्री पारसमल सुमित कुमार विरल कुमार बरडिया के निवास नाहटा कॉलोनी पर आयोजित किये गयें । इस मोके पर श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीमाल, पुर्वाध्यक्ष बसंतीलाल चपडोद, परामर्शदाता कनकमल चोरड़िया, जैन दिवाकर विचार मंच नईदिल्ली के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं जैन कांफ्रेंस वैयावच्चय योजना के प्रांतीय मंत्री संदीप रांका, दिवाकर मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा, पुर्व उपाध्यक्ष श्रीपाल कोचट्टा, जैन दिवाकर मंच नगर अध्यक्ष मनोहरलाल चपडोद, श्री महावीर स्वधर्मी सहायता समिति अध्यक्ष सुरेश मेहता, दिवाकर मंच नगर इकाई कोषाध्यक्ष पुखराज भंडारी, पारसमल ओरा, श्रेणीकलाल नांदेचा, हेमंत अग्रवाल, वर्धमान टुकडीया, नवीन चपडोद, के साथ निर्मला देवी टुकडीया, दिपिका रांका, लाडकुंवर खारीवाल, सुधा ओस्तवाल, प्रिती लुक्कड, त्रिशला नांदेचा, रेखा सुराणा, शितल मेहता, साधना रांका, मंजु नाहटा, कुसुम ओरा, आदी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन कनकमल चोरड़िया ने किया अंत में आभार बरडिया परिवार के वरिष्ठ एवं श्री संघ के पुर्व अध्यक्ष श्री पारसमल बरडिया द्वारा व्यक्त किया गया एवं प्रभावना का लाभ श्री मती प्रेमा पारसमल बरडिया द्वारा लिया गया ।

Play sound