निर्वाचन कार्य के लिए बसें उपलब्ध नहीं कराने पर निर्वाचन कार्य के लिए बसें उपलब्ध नहीं कराने पर

रतलाम । जिले में निर्वाचन कार्य के लिए बसें उपलब्ध नहीं कराने पर संबंधित वाहन स्वामियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। विगत दिनों आलोट क्षेत्र में निर्वाचन के लिए वाहन अधिग्रहित किए जाकर उपलब्धता हेतु निर्देशित किया गया था परंतु आदेश तामीली उपरांत भी वाहन स्वामियों द्वारा अपना वाहन नियत स्थान पर नहीं भेजा गया।
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रतलाम एवं प्रभारी अधिकारी वाहन अधिग्रहण श्री संजीव पांडे द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र में कहा गया है कि वाहन स्वामियों का उक्त कृत्य निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में उदासीनता बरती जाना है क्यों ना उनके विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 167 के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाए। वाहन स्वामियों को दो दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ।
निर्वाचन के लिए अधिग्रहित जो बसें, वाहन स्वामियों द्वारा नहीं उपलब्ध कराई गई उनमें वाहन क्रमांक MP4 3E0318 वाहन स्वामी जितेंद्रसिंह चंद्रावत ग्राम कालूखेड़ा, वाहन क्रमांक mp43 p0 230 वाहन स्वामी प्रकाश राठोर दौलतपुरा ताल, वाहन क्रमांक एमपी 43p 0252 वाहन स्वामी प्रकाश राठोर दौलतपुरा सिंगाखेड़ा आलोट, वाहन क्रमांक MP4 3p1588 वाहन स्वामी लकी राठौर ताल फंटा दौलतपुरा ताल तथा वाहन क्रमांक एमपी 11 p0977 वाहन स्वामी सुरेश राठोर दौलतपुरा ताल शामिल है।

Play sound